KhushKhabari

Height Badhane Ki Exercise – How to increase height in 7 Steps hindi

height badhane ki exercise

how to increase height in hindi – Height या शरीर की लम्बाई हमारे overall look को निखारने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। लम्बाई बढ़ने में हार्मोन की उपयोगिता होती है। जिसे Human Growth Hormone कहते हैं। यह हार्मोन्स बचपन से लेकर युवा अवस्था तक अच्छा रेसपॉन्स करते हैं लेकिन जब हम 20 या 22 साल से ऊपर पहुंच जाते हैं तो यह हार्मोन्स कम रेसपॉन्स करते हैं। इसके लिये कई अन्य चीजें जैसे लम्बाई बढ़ाने की दवा व कई एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। इस लेख में height badhane ki exercise व अन्य चीजों के बारे में जानेंग…

How to increase height naturally in Hindi

लम्बाई बढ़ाने के लिये सबसे जरुरी है अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त और एक्टिव रखना। height badhane ki exercise भी इसमें कारगर साबित होती हैं। लेकिन exercise के साथ साथ उचित औऱ भरपूर भोजन की भी जरुरत होती है। क्योंकि जबतक Healthy Food का सेवन नहीं करेंगे तो इससे शरीर कमजोर बनेगा और कसरत को कोई फायदा भी नहीं होगा।

वहीं मार्केट में कई ऐसी दवाईयां भी उपलब्ध हैं जो लम्बाई बढ़ाने के दावा करती हैं। परंतु अगर हम लम्बाई की दवा न खा कर इसे कसरत से बढ़ायें तो यह हमारे शरीर के लिये काफी फायदेमंद रहेगा।

Height badhane ki exercise – How to increase height in hindi after 18

अक्सर देखा जाता है कि बच्चे जब तक 18 या 20 साल के नहीं हो जाते तब तक उनकी हाइट तो बहुत तेजी से बढ़ती है लेकिन वह जैसे ही यह उम्र पार कर जाते हैं या लड़कियों को पीरियड्स शुरु हो जाते हैं तो हाइट बढ़ने की गति काफी धीमी हो जाती है। इसके लिये सबसे जरुरी है हमारा शरीर का एक्टिव रहना। इस लेख में height badhane ki exercise के बारे में बताया जा रहा है। जिसे करने से आपकी लम्बाई तो बढ़ेगी ही साथ ही शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहेगा…

लटकना या Hanging

hanging exercise
hanging exercise

लम्बाई बढ़ाना हो तो सबसे पहले Hanging exercise का नाम आता है। इसका उपयोग अगर हम बचपन से ही करें तो निश्चित ही हमें इसका लाभ मिलेगा। इस Exercise से लम्बाई बढ़ने के साथ साथ पूरा शरीर भी Stretch होता है जिससे शरीर की हड्डियों पर प्रेशर पड़ता है और वह बढ़ना शुरु हो जाती हैं। 15 साल से कम उम्र वालों के लिये यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।

Side Stretching

side stretching

इस एक्सरसाइज के बारे में सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि Side Stretching कैसे की जाती है। Side Stretching करने के लिये सीधा खड़े रहकर अपने दोनों हाथ ऊपर करके मिलायें। अब बारी बारी से दोनों तरफ (Left-Right) अपनी कमर को झुकाएं। शुरुआत में इसका प्रयास थोड़े थोड़े समय के लिये करें फिर धीरे धीरे इसका समय बढ़ाते जाएं।

रस्सी कूदना या Rope Skipping

rope skipping

रस्सी कूदना हमारे शरीर के बहुत लाभकारी है। इससे हमारे शरीर की लम्बाई बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। वहीं रस्सी कूदने से शरीर में Blood Circulation बहुत अच्छा हो जाता है। जिससे शरीर में पौषक तत्व आसानी से फैलते हैं और लम्बाई बढ़ाने में सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही रस्सी कूदने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी निकल जाती है। जिससे Height बढ़ने में काफी आसानी हो जाती है।

Dry Land Swimming

swimming सबसे अच्छी कसरत में से एक है। क्योंकि इससे हमारा शरीर चुस्त दुरुस्त तो रहता ही है साथ ही रक्त संचार (Blood Circulation) भी ठीक बना रहता है। अगर आपको अपनी हाइट बढ़ानी है तो आप तैराकी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास यह सुविधा नहीं है तो आप जमीन पर भी तैराकी कर सकते हैं। इसके लिये पेट के बल लेटना है। अब बाएं हाथ को जमीन पर रखकर अपने सिर को ऊपर की तरफ उठायें और दायें हाथ बिलकुल सामने सीधा रखें। इससे पूरा शरीर Stretch होता है तो शरीर की लम्बाई बढ़ने में आसानी रहेगी।

पैर के अंगूठे के सहारे चलना – Walking On Toes Hindi

पैर के अंगूठे पर चलना या अपने पैर के पंजों पर शरीर का सारा भार डालकर चलने से लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है। इससे पैर के साथ साथ शरीर में खिंचाव होता है और हड्डियां बढ़ती हैं। इससे Pituitary Gland Acivate होती है और Human Growth Hormone बनना शुरू हो जाता है।

Pilates Roll Over

Pilates roll over

लम्बाई बढ़ाने वाली कसरतों में Pilates Roll Over भी एक अच्छी कसरत मानी जाती है। इसके लिये सबसे पहले जमीन पर बिल्कुल सीधा लेटना है। अपने पैरों को बिलकुल पास पास रखें और दोनों हाथ शरीर से बिल्कुल चिपटे हुए कूल्हों की तरफ सीधे होने चाहिए। इसके बाद हाथों को सीधा जमीन पर ही रखें और दोनों पैरों को ऊपर उठाते हुए सिर के पीछे ले जाने की कोशिश करें। जितना ज्यादा पीछे ले जा सकते हैं ले जाएं। शुरुआत में अगर परेशानी हो रही है तो पहले इसे धीरे धीरे करें फिर कुछ समय बाद अच्छे से प्रैक्टिस करें। इससे आपकी गर्दन और Spine को भी फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ेंरातों रात गोरा होने के उपाय

भुजंगासन – Cobra Stretch

bhujangasana

Cobra Stretch या भुजंगासन हमारे शरीर के लिये काफी लाभदायक है। यह भी एक Stretching exercise है। इसके लिये सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं फिर हाथों को नीचे टिकाकर अपने मुहं से लेकर कमर के हिस्से को जितना ऊपर की तरफ उठा सकते हैं उठाएं। ध्यान रहे, ऐसा करते हुए आपके घुटने बिलकुल भी मुड़ने नहीं चाहिए। इस स्ट्रेच से शरीर की लम्बाई बढ़ने के साथ साथ रीढ़ की हड्डी भी दुरुस्त रहेगी।

पीरियड्स के बाद लंबाई कैसे बढ़ाएं – how to increase height naturally after periods

अगर आप सोचते हैं कि लड़कियों की हाइट पीरीयड्स होने के बाद नहीं बढ़ती तो आप बिल्कुल गलत हैं। बता दें कि जब पीरियड्स शुरु होते हैं तब उनका sexual hormone or estrogen hormone एक्टिव हो जाता है जिसकी वजह से जो हड्डी हमारी हाईट के लिए रिसपॉसिबल होती है वो कठोर होने लगती है। लेकिन इस प्रोसेस में लगभग 2 साल का टाईम तो लग ही जाता है।

इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी को पीरियड्स होने शुरू हुए हैं तो उसकी हाईट लगभग 2 साल तक तो बढ़ेगी ही। वहीं कुछ रिसर्च से यह भी पता चला कि लड़कियों के पीरियड्स होने के 4-5 साल तक भी हाईट बढ़ी है। साथ ही आगे दिये गये नुस्खों से भी लाभ मिल सकता है…

height badhane ke liye kya khaye

हाइट बढ़ाने के लिये शरीर को healthy रखना भी बहुत जरूरी है। इसके लिये हमें सभी प्रकार के पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिये। इस आर्टिकल में कुछ ऐसी खाने की चीजें बताई गई जो हर किसी के घर में आसानी से मिल जाएंगी…

अधिकतर पूछे गए सवाल और जवाब – FAQ

हाइट बढ़ाने की डाइट क्या है ?

अश्वगंधा व शिलाजीत का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इसे दूध मे मिला कर सोने से पहले लें।

क्या लटकने से हाइट बढ़ती है

लटकने वाली एक्सरसाइज करने से आपकी पीठ की मांसपेशियां स्ट्रांग होती है और इससे रीढ़ की हड्डी का संपीड़न भी कम होता है और आपकी रीढ़ को सीधा रखते हुए आपकी लंबाई को भी बढ़ाता है. इसलिए रोजाना लटकने वाली एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

कितने साल तक हाइट बढ़ती है?

एक रिसर्च के अनुसार हालांकि शरीर की लम्बाई 18 साल तक बढ़ती है लेकिन अच्छी डाइट जैसे कैल्शियम, विटामिन बी, डी और प्रोटीन युक्त आहार लेने से लम्बाई अच्छे तरह से बढ़ती है।

सोयाबीन खाने से हाइट बढ़ती है ?

सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसके अलावा सोयाबीन में कैल्शियम, विटामिन B पाया जाता है जो हाइट बढ़ने में मददगार साबित होता है।

Disclaimer : इस लेख (article) में बताये गए तरीके केवल जानकारी बढ़ाने अथवा ज्ञान में लाने के लिए है . यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है . इसलिए कोई भी टिप्स आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें .

Exit mobile version